खोया हुआ मोबाइल पाकर खिल गया जैद का चेहरा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस ऑफिस शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल को गिरा हुआ मोबाइल मिला, सिपाही ने मोबाइल में नंबर से कांटेक्ट कर मोबाइल धारक को मोबाइल वापस कर दिया। मोबाइल धारक अपना मोबाइल फोन पाकर पुलिस ऑफिस के कर्मचारी का किया भूरी भूरी प्रशंसा।जब भी हमारी कोई अहम चीज खो जाती है तो बड़ी तकलीफ होती है, खासकर अगर मोबाइल जैसा कोई महत्वपूर्ण डिवाइस हो, जिसमें कॉनटैक्ट्स, फोटो जैसी खास चीजें हों, ऐसे में अगर कोई आपको खोया हुआ मोबाइल वापस दिला दे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। खुशियों से भरा ऐसे ही नजारा दिखा जब पुलिस कार्यालय पुराना आरटीओ ऑफिस पर अपनी कुछ समस्याओं की, शिकायत दर्ज कराने पुलिस अधिकारियों के पास रायगंज उत्तरी वार्ड नंबर 39 निवासी जैद पुत्र इरशाद खान पहुंचा था।
अपनी समस्याओं के समाधान कराकर प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया तत्पश्चात आवेदक जैद अपने घर चला गया लेकिन उसका मोबाइल पुलिस ऑफिस आरटीओ कैंपस में ही गिर गया, ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ सिपाही अश्वनी कुमार दुबे जो पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हैं, को मोबाइल मिल गया वह मोबाइल में मिले कांटेक्ट नंबर से मोबाइल धारक से बात करके पुलिस ऑफिस कार्यालय बुलाकर मोबाइल को मोबाइल धारक को सौप दिया।
अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके जैद ने कांस्टेबल अश्वनी कुमार दुबे की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहा था। गोरखपुर पुलिस कार्यालय की शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात अश्वनी दुबे एक मिसाल पेश किया जो जनता के बीच अपने विश्वास को मजबूत कर दिखाया है। जिस पुलिस की छवि को लेकर जनता कई बातें बिखेरती है, और उसकी आलोचना करती है वो गोरखपुर पुलिस कार्यालय की शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल अश्वनी कुमार दुबे की शुक्रिया अदा कर कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

14 minutes ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

19 minutes ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

25 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

8 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

12 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago