जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए मंगलवार को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सिवान कला स्थित आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ तहसील के चार्ज अधिकारी अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज सिंह और सुनील चौबे ने किया जनगणना का कार्य व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें फील्ड ट्रेनर कृष्ण कुमार, सोनू कुमार गुप्ता, नंदलाल वर्मा, अभिराम, सत्येंद्र कुमार, दिलीप गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, विनय कुमार और अरुण त्रिपाठी ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देना शुरू किया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं एकत्र करने और कार्यों के निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षित कर्मचारियों को घर-घर जाकर सही एवं व्यवस्थित आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। ऐसे में प्रशिक्षण को जनगणना की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 नवंबर से 5 नवंबर तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, 4 नवंबर को टीईटी परीक्षा होने के कारण उस दिन प्रशिक्षण स्थगित रखा गया। अधिकारियों ने फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिया कि सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित करें, ताकि आगामी जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता, सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

रॉकेट्री में निरमा और कैनसैट में डॉ. एमजीआर अव्वल

डॉ. एमजीआर संस्थान का डंका, 17 राज्यों की 76 टीमों ने दिखाया दम नारायणी नदी…

21 minutes ago

आठ साल का सफर, 52वां विशेषांक और संतों की मौजूदगी… काशी में ‘संस्कृति पर्व’ का भव्य लोकार्पण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट धर्म, अध्यात्म, दर्शन और सनातन संस्कृति के…

1 hour ago

काशी में संस्कृति संसद-2026 का भव्य शुभारंभ, गोमाता की रक्षा के लिए कानून बनाने की उठी मांग

यतीन्द्र मिश्र की विशेष रिपोर्ट वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के…

1 hour ago

नेताओं और दलों की संपत्ति पर नजर रखने के लिए बने स्थायी आयोग, पूर्व विधायक की बड़ी मांग

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में हांफता लोकतंत्र! मदन गोविंद राव बोले- आय-संपत्ति आयोग बनाकर नेताओं…

2 hours ago

छात्र अरशद की मौत के बाद शोक में बंद रहा कनैला प्राथमिक विद्यालय, बुधवार से खुलेंगे स्कूल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को…

2 hours ago

विधायक निधि से तीन करोड़ की 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

विधायक जियाउद्दीन रिजवी बोले- हर गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

2 hours ago