चौरी चौरा(राष्ट्र की परम्परा)
नई बाजार से 9 किलोमीटर दक्षिण स्थित खुरूरी गांव में आगामी 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले श्री पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण की कथा हेतु कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजन करता स्वामी गिरीश मोहन पाण्डेय ने बताया की इस पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ की तैयारी के क्रम में 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को धर्म ध्वजा दिन में 10:30 पर कार्यक्रम स्थल स्वामीजी के आश्रम खुरूरी में लगाकर, कार्यक्रम का श्री गणेश किया जाएगा । स्वामी ने यह भी बताया कि रुद्र महायज्ञ से संपूर्ण दुखों की शांति एवं लोगों का भाग्योदय हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया उक्त कार्यक्रम में 1100 कन्याओं एवं 1100 ब्राह्मण का पूजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार संतो सहित प्रबुद्ध नागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। स्वामी गिरीश मोहन पाण्डेय ने सभी श्रद्धालु भक्तों को इस कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य अर्जित करने हेतु सादर आमंत्रित किया है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…