जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मगहर महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न

संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में 28 जनवरी से 03 फरवरी आयोजित होगा कबीर मगहर महोत्सव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर मगहर महोत्सव-2025 के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों के शेड्यूल एवं कलाकारों का अंतिम रूप से चयन किये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि ‘‘ कबीर मगहर महोत्सव ’’ का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 (एक सप्ताह) तक कराया जाएगा। उन्होंने कबीर मगहर महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन कराये जाने के संबंध में महोत्सव के खर्चे एवं धन की उपलब्धता तथा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर आयोजन समिति के सदस्यों को अपने सुझाव दिये तथा आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
एक सप्ताह तक चलने वाले कबीर मगहर महोत्सव में विभिन्न दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा/कैलेण्डर तैयार करने पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित कार्यक्रमों को व्यवस्थित/सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने महोत्सव समिति के सदस्यों एवं सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा कार्य करना है कि इस बार भी कबीर मगहर महोत्सव का आकर्षक एवं भव्य आयोजन कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कबीर मगहर महोत्सव-2025 का भव्य एवं आकर्षक आयोजन कराये जाने के दृष्टिगत आयोजित बैठक में आयोजन समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विगत वर्ष की भांति महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न दिवसों पर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों/गायकों/कवियो का नाम अंतिम रूप से नाम चयन कर लिया जाए। इस संबंध में उन्होंने समिति के सभी सदस्यों का सुझाव भी लिया। जिलाधिकारी ने महोत्सव समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि इस बार महोत्सव आयोजन के दौरान सभी सातो दिवसों का टाईटल निर्धारित किया गया है। सभी दिवसों में संत कबीर दास जी के विचार/दर्शन से सम्बंधित एक कार्यक्रम अवश्य शामिल किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के दौरान अलग-अलग दिवसों मे होने वाले विशेष कार्यक्रमों के अनुसार उसका नामकरण करते हुए बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस सदगुरू कबीर नाईट से प्रारम्भ होकर बॉलीबुड नाइट, कवि सम्मेलन/मुशायरा, हरियाणवी नाइट, सूफी नाईट, पंजाबी नाइट एवं भोजपुरी नाइट के कार्यक्रम का मंचन अलग-अलग कलाकारों, संगीतकारों एवं साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव के सभी दिवसों के कलाकारों, संगीतकारों एवं साहित्याकारों/कवियों का नाम फाइनल कर लिया जाए जिससे आमंत्रण कार्ड/कैलेण्डर पर नाम अंकित कर समय से छपाया जा सके। जिससे प्रचार-प्रसार हेतु आगामी 23 एवं 24 जनवरी 2025 तक शहर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिग्स/पोस्टर लगा दिये जाए। जिलाधिकारी ने महोत्सव आयोजन के सभी तिथियों में दिन के कार्यक्रमों के बारे में समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि कबीर विचारधारा से सम्बंधित कार्यक्रमों को शामिल करते हुए इच्छुक स्थानीय कलाकारों को उनकी कला का प्रदर्शन करने हेतु अवश्य अवसर दिया जाएगा। उन्होंने महोत्सव आयोजन के दौरान सरकारी योजनाओं से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किये जाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगाये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान दिनांक 29 जनवरी 2025 को स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित 30 जनवरी 2025 को खेल-कूद से सम्बंधित, 31 जनवरी 2025 विधिक साक्षरता एवं स्वच्छ भारत मिशन से सम्बंधित, 01 फरवरी 2025 को आपदा, ओ0डी0ओ0पी0 एवं जल निगम से सम्बंधित, 02 फरवरी 2025 को किसान/पर्यावरण गोष्ठी से सम्बंधित कार्याशला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान अंतिम दिन दिनांक 03 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत लगभग 500 जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्य पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगो द्वारा महोत्सव को वृहद एवं आकर्षक बनाने के दृष्टिगत अपने-अपने विचार एवं सुझाव दिये गये। जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में संचालन व्यवस्था सहित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में कई बिन्दुओं पर मार्गदर्शन भी दिया तथा कहा कि आम जनमानस में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे भारी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल होकर संत कबीर जी के विचारों को सुने तथा महोत्सव का आनन्द उठाये। जिलाधिकारी ने मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक संचालन के संबंध में गठित सभी समितियों के सदस्यों को निर्धारित दायित्यों एवं जिम्मेदारियों के अनुसार पूरी लगन एवं तन्मयता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त किया तथा कहा कि संत कबीर दास जी की पवित्र धरती पर आयोजित होने वाले कबीर मगहर महोत्सव के माध्यम से जनसामान्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ्य संदेश जाना चाहिए, जिससे महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले हर आम आदमी को कबीर दास जी विचारों से प्रेरणा मिल सकें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, ए0आर0टी0ओ0 प्रियम्बदा सिंह, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी प्रसाद, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, महोत्सव समिति के सदस्य/वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव, सुभाष शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नुरूज्जमा अंसारी, ई0ओ0 मगहर, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, संत हरि कृष्णदास शास्त्रि, सभासद अवधेश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

12 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

12 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

12 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

12 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

12 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

12 hours ago