Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव की तैयारी : घर-घर सर्वे शुरू, 29 सितम्बर तक चलेगा...

पंचायत चुनाव की तैयारी : घर-घर सर्वे शुरू, 29 सितम्बर तक चलेगा अभियान

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों के क्रम में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हो गया है। यह सर्वे 19 अगस्त से शुरू होकर 29 सितम्बर तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में प्रत्येक मतदाता को अपने-अपने बी.एल.ओ. (BLO) से संपर्क कर नाम की जाँच अवश्य करनी चाहिए। यदि कोई नया मतदाता है तो उसका नाम सूची में जोड़ा जाएगा, वहीं मृतक व्यक्तियों के नाम काटे जाएंगे। इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज किसी भी त्रुटि को भी इस अभियान के दौरान सुधरवाया जा सकता है। प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में सहयोग कर सही मतदाता सूची तैयार करने में योगदान दें। अधिकारियों का कहना है कि सही मतदाता सूची ही निष्पक्ष एवं सफल चुनाव की आधारशिला है इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने दी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments