योगी सरकार की विफलताओं के खिलाफ विरोध दर्ज करने हेतु कांग्रेस का प्रेसवार्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर योगी सरकार की विफलताओं के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय एवं विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, महासचिव मणीन्द्र मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, पुनीत पाठक, सचिन रावत, सुधांशु बाजपेई मौजूद रहे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। और दुर्भाग्य यह है कि यह अब सदन चलाकर उस पर बात भी नहीं करना चाहती। तीन-तीन दिन सदन चलाकर जनता की समस्त समस्याओं को विपक्ष के माध्यम से सदन तक नहीं आने देना चाहते।
राय ने कहा कि स्वास्थ्य नीति आयोग की स्वास्थ्य पर एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 19 बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश का स्थान 18वां है। यानि इनकी अपनी ऐजेन्सियां मानती हैं कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। स्वास्थ्य विभाग की दुर्दशा का आलम यह है कि 8 नवम्बर, 2023 को जनपद औरैया में अपनी बहन की लाश एक भाई को मोटरसाइकिल से ले जानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग की बदहाली का आलम यह है कि इनके अपने सांसद मुकेश राजपूत ने 16 अक्टूबर, 2023 फर्रूखाबाद में खराब स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाये। उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार में 5000 चिकित्सकों के पद रिक्त हैं।
किसानों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए राय ने कहा कि गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन पिछला भुगतान भी किसानों को पूरा नहीं मिल पाया है, जबकि नियमतः गन्ना मिल में जाने के 14 दिनों के अन्दर भुगतान हो जाना चाहिए। राय ने कहा कि गन्ना क्रय एवं धान क्रय केन्द्र पूरी तरह से भ्रष्टाचार और अराजकता का शिकार हो चुके है। पूरे प्रदेश में डी.ए.पी. और यूरिया की भारी किल्लत है, जिसके चलते खाद की कालाबाजारी चरम पर है। किसानों को लाइनों में लगकर खाद लेनी पड़ रही है जिस पर भी उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उ0प्र0 में बढ़ते हुए अपराधों पर चिन्ता जाहिर की और कहा कि एन0सी0आर0बी0 के हाल में आये आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध दर भारत के राज्यों में सबसे अधिक है। पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15.4 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। पूरे भारत में साइबर क्राइम के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नम्बर पर है। अभी पिछले हप्ते उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने निर्देश जारी करते हुए स्वीकार किया कि, उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में कानून व्यवस्था चिन्ताजनक है। राय ने कहा कि एन0सी0आर0बी0 के ही आंकड़ों के अनुसार उ0प्र0 में दलितों के खिलाफ होने वाले अपराधों में वृद्धि हुई है।  
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विधानसभा में जाति जनगणना के सवाल पर झूठ बोलकर पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है। जबकि सच्चाई यह है कि बिहार सरकार के खिलाफ केन्द्र सरकार की गुहार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था, कि राज्य सरकार जाति गणना करा सकती है। चौधरी ने यह भी कहा कि सदन में योगी आदित्यनाथ की पिछड़ा विरोधी सरकार बेनकाब हो गयी। प्रदेश के पिछड़े समाज से योगी आदित्यनाथ और सदन में गलत तथ्य रखने वाले मंत्री सूर्य प्रताप शाही को माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों का दावा करने वाली योगी सरकार में 69 हजार शिक्षक भर्ती के नौजवान पिछले 535 दिनों से धरने पर बैठें हैं और सरकार ने उनके दमन का कोई भी तरीका छोड़ा नहीं है।
चौधरी ने कहा कि यूपी विधानमंडल में लागू हुए नये नियमों के अनुसार सदन दस दिन से कम नहीं चल सकता, और योगी सरकार ने खुद ही यह नियम 4 दिन सदन चलाकर तोड़ दिया। इससे यह जाहिर होता है कि यह लोग नियमों को लेकर कितने गंभीर हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष हिंदवी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की संस्तुति पर प्रदेश चेयरमैन उ0प्र0 कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ अजय कुमार सिंह द्वारा डॉ0 विपिन यादव को उ0प्र0 कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का महासचिव नियुक्त किया गया है।डॉ0 यादव वर्तमान में जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, महराजगंज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डॉ0 यादव विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं, तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र राजनीति में विभिन्न पदों पर निर्वाचित होकर कार्य भी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

5 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

5 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago