प्रेमचंद ने अपने लेखन से उत्तर और दक्षिण को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया: डॉ. राम सुधार सिंह

वाराणसी/बेंगलुरू (राष्ट्र की परम्परा)। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र (ट्रस्ट) लमही, वाराणसी और सेंट क्लॉरेट कॉलेज, (जलाहल्ली) बेंगलुरू के संयुक्त तत्वावधान में कमल के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की कहानियों के १०० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “प्रेमचंद के साहित्य में विविध विमर्श” विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन दो सत्रों में किया गया।
संगोष्ठी का उद्घाटन प्रार्थना गायन से हुआ। तत्पश्चात सेंट क्लॉरेट कॉलेज द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया।
भौतिक उपस्थित श्रोताओं और ऑनलाइन वक्ताओं का स्वागत डॉ. अतुल कुमार पांडेय द्वारा किया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य डॉ. आशीष त्रिपाठी विषय प्रवर्तक की भूमिका का निर्वहन करते हुए कहा कि प्रेमचंद का साहित्य तत्कालीन अंग्रेजी राज के अधीन समाज की अंदरूनी सच्चाई और तत्कालीन विमर्शों को उजागर करता है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के आचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बीज वक्तव्य देते हुए कहा कि प्रेमचंद को विमर्श का नही बल्कि जीवन का लेखक बताया। डॉ. सिंह के अनुसार प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं द्वारा ग्रामीण जीवन, मध्य वर्ग, सामंती व्यवस्था एवं दलित समाज की सच्चाई को कलमबद्ध कर अपने साहित्य के माध्यम से समाज के सामने रखा।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. आरसु ने दक्षिण भारत में प्रेमचंद की स्वीकार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. राम सिंहासन सिंह ने प्रेमचंद की रचनाओं में मानवीय मूल्यों और ग्रामीण जीवन पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. राम सुधार सिंह ने प्रेमचंद को भारत निर्माण में अहम अगुवा के रूप में स्थापित किया जो अपने लेखन के माध्यम से उत्तर और दक्षिण को एक सूत्र में पिरोते हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 53 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. शुभा श्रीवास्तव, डॉ. ऊषा रानी राव, प्रो. लता चौहान और डॉ. विनय कुमार यादव ने की।
संगोष्ठी के उद्देश्य और उपादेयता के बारे में राजीव गोंड ने बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. सुप्रिया सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य रेव‌ डॉ. थॉमस वी थेनेडियल, भाषा विभाग अध्यक्ष डॉ.मादेश एन एवं भाषा विभाग के अन्य सहयोगी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने अपना सहयोग देकर संगोष्ठी को सफल बनाने में प्रमुख योगदान दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

6 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

6 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

6 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

6 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

7 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

8 hours ago