प्रिती कन्नौजिया राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में हुई उत्तीर्ण

मिठौरा ब्लाक मे 11 बच्चो ने उत्तीर्ण किया राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्बारा गरीब बच्चों को आगे की पढाई करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन किया था जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ। मिठौरा ब्लाक के 11 बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा को उत्तीर्ण करके अपने विद्यालय के साथ साथ माता- पिता का नाम रोशन किया। प्राप्त समाचार के अनुसार मिठौरा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा सोनाड़ी से प्रिती कन्नौजिया पुत्री मनोज कुमार ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। इस प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहड़वल से संध्या, आदित्य, ज्योति व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा से अनुप, राहुल,राम स्वरुप, विश्वजीत,नमन तथा कम्पोजिट विद्यालय चैनपुर से संगम चौरसिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदौर से समीर अली ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करके अपने विद्यालय के साथ साथ माता- पिता का नाम का नाम रोशन किया । इस सफलता को लेकर अविनाश कुमार , पूनम ,मनोज ,सन्तोष मिश्रा ,अर्जुन प्रसाद, शिक्षक, अविभावक सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त किया। ऐसे मे शिक्षक सन्तोष मिश्रा ने बताया कि इन छात्र-छात्राओं को शासनादेश के अनुसार कक्षा 9, 10 ,11 व 12 तक प्रत्येक माह 1000 रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलता रहेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 hour ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

21 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

21 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

21 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

22 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

22 hours ago