राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदार के साथ आहूत की गयी प्री-ट्रॉयल बैठक

दिये गये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु, समस्त तहसीलदार के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने सभी तहसीलदार को निर्देशित किया कि आप अपने विभागों से अभी से मामलों को चिन्हित करें ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने समस्त तहसीलदार को निर्देशित किया कि, आप अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनमानस जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार भीड-भाड़ वाले जगहों पर बैनर, पम्पलेट तथा मोबाईल वैन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करे। न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

11 minutes ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

2 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago