नकली नोट के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l नकली नोट बनाने का कारोबार करने वाले 03 अभियुक्त को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से नकली नोट व नकली नोट बनाने की सामाग्री, 1 अदद इनोवा गाड़ी बरामद किया हैं। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि गगहा थाना क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार कर, अकूत संपत्ति अर्जित किए है।

एसपी साउथ ने बताया कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि कुछ लोग नकली नोट बनाने का कारोबार करते है उनके पास नकली नोट बनाने के उपकरण व सामान भी है, उन लोगो का एक संगठित गिरोह है ये लोग नकली नोट बनाकर बाजार में चलाते है, तथा लोगो को अधिक मूल्य के नकली नोट देकर उनसे कम मूल्य के असली नोट लेते है तथा इस तरीके से अवैध नकली नोटो का व्यापार कर धनार्जन करते है नकली नोट तैयार करने का वीडियो भी मुखबिर खास द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जिसकी सूचना पर नकली नोट का कारोबार करने वाले तीन अभियुक्त चाँद मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी बड़ी बेदौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, अवनीश सिंह उर्फ अवनीश राय पुत्र राहुल सिंह उर्फ राहुल राय निवासी ग्रा0 धनौड़ा बुजुर्ग थाना बाँसगाव जनपद गोरखपुर, राहुल सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम धनौड़ा बुजुर्ग थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को नकली नोट व नकली नोट बनाने की सामाग्री व 01 अदद इनोवा गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago