Categories: आगरा

आगरा में प्री मेगा विधिक सेवा शिविर, नागरिकों को मिली योजनाओं की जानकारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) से पूर्व 13 फरवरी 2026 को खेरागढ़ तहसील सभागार में प्री मेगा विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया।
यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी:

• श्रम विभाग: श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी
• विद्युत विभाग: एकमुश्त समाधान योजना और राहत प्रावधान
• जिला प्रोबेशन अधिकारी: महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन
• स्वास्थ्य विभाग: निःशुल्क टीकाकरण, टेलीमेडिकल सेवाएं, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य जांच

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं डेंटल चेकअप भी किया गया तथा लाभार्थियों को दवाइयां वितरित की गईं।

ये भी पढ़े – पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

विधिक अधिकारों पर जागरूकता

ग्राम न्यायालय, खेरागढ़ के न्याया अधिकारी अभय राजवंशी ने नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि अचल प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी से पूर्व अधिकार, वकील नियुक्त करने के अधिकार और परिवार को सूचना देने के नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

22 फरवरी को होगा मेगा शिविर

समापन सत्र में सचिव विनीता सिंह-1 ने 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा शिविर की जानकारी दी। साथ ही 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान 2.0 के बारे में भी अवगत कराया।

नागरिकों से अपील की गई कि वे संबंधित विभागों और जन सेवा केंद्रों में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

1 hour ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

1 hour ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

1 hour ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

2 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

2 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

2 hours ago