प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन दो व्यक्ति गिरफ्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों की सुविधा हेतु रेल आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 20 अगस्त,2023 को प्रयागराज रामबाग रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक मुकेश कुमार यादव के साथ उप निरीक्षक राजवीर सिंह यादव चौकी प्रभारी ,फाफामऊ थाना राजकीय रेल पुलीस प्रयागराज रामबाग अपने- अपने कर्मचारियों के साथ प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म संख्या 04 एवं 06 के पूर्वी छोर पर निरीक्षण के दौरान दो अभियुक्त मनोज कुमार,उर्फ गोलू , पुत्र मोहन लाल ग्राम बरई,थाना पीलवा, जनपद एटा उम्र 29 वर्ष तथा दूसरा7 अजय कुमार,पुत्र बिहारीलाल ग्राम ममौता कला,थाना शासनी जनपद हाथरस उम्र 36 वर्ष दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति मनोज कुमार,उर्फ गोलू से एक अदद रेडमी कंपनी रंग सफेद टच स्क्रीन बैटरी बिना सिम चालू हालत में IMEI 867473042490798, 867473042490806 एक अदद अंगूठी, एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोड़ी पायल,5 जोड़ी बिछिया सफेद धातु की तथा 500 ₹नगद प्राप्त किया गया । दूसरे व्यक्ति के पास से दर मोबाइल रियल मी रंग बैगनी टच स्क्रीन मैं बैटरी बिना सिम चालू हालत में IMEI 862490050197573,862490050197565 बरामद हुआ,जिसकी कुल कीमत 238950₹ (दो लाख,अड़तीस हजार,नौ सौ पच्चास) बताया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त पर सुसंगत धराएँ लगाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल पुलीस प्रयागराज रामबाग को सुपूर्द कर दिया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

3 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

4 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

5 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

6 hours ago