कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में आधार बेस्ड भुगतान किया जाना है। निदेशालय स्तर से 16095 ऐसे लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्होंने अपने बैंक खाते से आधार को लिंक नही कराया गया है। ऐसे लाभार्थियों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपनी बैंक पासबुक के साथ अपना मोबाइल व आधार कार्ड की मूल प्रति लेकर सम्बन्धित बैंक में जा कर खाते को आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन लाभार्थियों के खातों में आधार कार्ड लिंक नही है उसकी सूची सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (स०क०) एवं पंचायत सहायक के पास में उपलब्ध है।
बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…