सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण तब आया जब सिकन्दरपुर निवासी प्रतीक सिंह, पुत्र दुर्गविजय सिंह व डॉ. भारती सिंह ने नीट 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 206वीं रैंक हासिल कर जिले भर में परचम लहरा दिया। महज 17 वर्ष की उम्र में अपने प्रथम प्रयास में मिली यह सफलता न केवल प्रतीक के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात भी है।
प्रतीक की प्राथमिक शिक्षा ज्ञानकुंज एकेडमी, बंशीबाजार से हुई। इसके बाद उन्होंने मेडिकल की तैयारी के लिए शिक्षा नगरी कोटा (राजस्थान) का रुख किया, जहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित एलएन कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में प्रतीक ने उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा, “मेरा सपना डॉक्टर बनने का था क्योंकि मेरी मां खुद डॉक्टर हैं और मेरी बहन भी बेलारूस से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। मैंने रोज़ाना 12 से 15 घंटे पढ़ाई की और पूरी लगन के साथ तैयारी की।”
प्रतीक की मां डॉ. भारती सिंह, वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकन्दरपुर में संविदा चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। बेटे की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
भाजपा नेता मंजय राय, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सिकन्दरपुर के तहसील अध्यक्ष अविनाश कुमार राय और ग्राम पंचायत एसोसिएशन सिकन्दरपुर के तहसील अध्यक्ष रणजीत राय समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
इस अद्भुत उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रतीक सिंह ने यह साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…