गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुधवार को सेंट जॉन्स गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल बशारतपुर में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौनिहालों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इसमें छात्रों को बैग, पुस्तक, कॉपी, पेंसिल किट, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य सामग्री वितरित किया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष त्रिशला मझलानी ने कहा कि देश का भविष्य इन्हीं नौनिहालों के कंधों पर टिका है। बेहतर शिक्षा द्वारा ही नौनिहालों को अच्छा नागरिक बनाया जा सकता है। हम सभी का दायित्व बनता है कि इन नौनिहालों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक छाया सिंह व स्वाति कुमार, कार्यक्रम आयोजक व मीडिया प्रभारी करुणा भदानी, इंद्राणी वर्मा आदि मौजूद रहीं।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…