
भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई द्वारा अपने विधानसभा वार चुनाव प्रबंधन समिति के लिए जारी पदाधिकारीयों के सूची में भाटपार रानी विधान सभा से भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के युवा संपर्क प्रमुख/संयोजक के रूप में प्रतीक सिंह बघेल को नियुक्त किया है।
बताते चलें की प्रतीक सिंह बघेल अहिरौली बघेल ग्राम के मूल निवासी हैं जिन्हें भाजपा जिला इकाई के द्वारा पार्टी में उनके कार्यों पर विश्वास व्यक्त करते हुए इस पद पर नियुक्त किया है।
वहीं इस खबर से उनके संपर्की ,मित्र, एवं जानने वालों में हर्ष व्याप्त है। जबकि उन्हें बधाई देने वालों में बादल सिंह, पंकज सिंह ओमप्रकाश सिंह सहित अहिरौली बघेल के ग्राम प्रधान
एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत नागेंद्र यादव सहित अन्य तमाम पंचायत सदस्य सामिल हैं ।
