Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्वेश्वर महादेव मंदिर शिव नगरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन

विश्वेश्वर महादेव मंदिर शिव नगरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्वेश्वर महादेव मंदिर शिव नगरी कॉलोनी वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर निकट एक्सपोर्ट कॉलेज गोरखपुर में 9 फरवरी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 9 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। इसी क्रम में रविवार 9 फरवरी को बैंड बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई तथा 10 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक भगवान के विग्रह का अधिवास कार्यक्रम रखा गया है, 12 फरवरी प्रातः 10:00 बजे भगवान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा तत्पश्चात साय 3:00 बजे से हवन कार्यक्रम एवं साय6:00 बजे से प्रभु की कृपा से भंडारा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी शिव नगरी कॉलोनी के अभिषेक श्रीवास्तव एवं संगम तिवारी ने संयुक्त रूप से दिया है। इसमें तमाम महिला पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments