यूपीएससी में 787वीं रैंक पाकर प्रखर शुक्ला ने बढ़ाया बस्ती का मान, बीटीएसएस ने किया सम्मानित

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हर्रैया क्षेत्र के ग्राम सकरदहा शुक्ल के 23 वर्षीय प्रखर शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 787वीं रैंक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की।
प्रखर शुक्ला की प्रारंभिक शिक्षा हर्रैया स्थित जी.एस.ए.एस. एकेडमी में कक्षा दो तक हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज के एम.एल. कॉन्वेंट स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2017 में उन्होंने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए और 2019 में इंटरमीडिएट में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में बीएससी की डिग्री 92 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की।
स्नातक के बाद प्रखर ने वर्ष 2023 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग और स्वअध्ययन के माध्यम से तैयारी की। पिछले वर्ष उन्होंने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन साक्षात्कार में कुछ अंकों से चयन से चूक गए थे। इस बार उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ दोबारा प्रयास किया और सफलता प्राप्त कर ली।
प्रखर के परिवार में उनके पिता प्राचार्य डॉ. पंकजेश शुक्ल, माता ज्योत्सना शुक्ला, दादी गायत्री शुक्ला, दो बड़ी बहनें तथा चाचा-चाची शामिल हैं। उनके दादा स्वर्गीय जगदम्बा प्रसाद शुक्ल बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे।
एक बातचीत में प्रखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा, पिता, चाचा, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है।
श्री शुक्ल की इस उपलब्धि पर भारत तिब्बत समन्वय संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर शंभू कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रखर शुक्ला की सफलता पूरे जनपद और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

2 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

2 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

3 hours ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

3 hours ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

3 hours ago