मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के पूर्व गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र रूप से स्थापित प्रकाश मेहता मित्र मंडल की ओर से रविवार 28 जुलाई को एक सम्मेलन का आयोजन किया है। मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घाटकोपर से छह बार विधायकी जेक चुने गये पूर्व गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता इस बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रकाश मेहता मित्र मंडल के गठन के बाद पहली बैठक घाटकोपर( पूर्व) के झवेरबेन पोपटलाल ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे होगी. सिंह ने कहा कि प्रकाश मेहता मित्र मंडल में घाटकोपर से पांच हजार से अधिक सदस्य बनाये गये हैं और सदस्यों की संख्या बढ़ रही है. अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रकाश मेहता मित्र मंडल के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव और स्थानीय स्तर पर घाटकोपर में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकाश मेहता मित्र मंडल की गतिविधियों का संचालन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जन जन को अवगत कराएंगे।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…