फार्मर आईडी बनवाने में सहयोग करें प्रधान-एसडीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की सुस्त गति में तेज़ी लाने के उद्देश्य से तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानो सहित पंचायत सचिव की बैठक आयोजित की गई।शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सभी किसानों की फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।बिना रजिस्ट्रेशन के किसान सम्मान निधि मिल पाना सम्भव नही है।उन्होंने ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों से क्षेत्र में जन जागरूकता के माध्यम से किसानों का रजिस्ट्रेशन शत प्रतिशत कराये जाने में सहयोग प्रदान करने की बात कही। एसडीएम श्री कुमार ने बैठक में बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से सामूहिक विवाह के लिए एक जोड़ी का रजिस्ट्रेशन कराएं। इस अवसर पर मोटरसाइकिल सवार के लिए हेलमेट की अनिवार्यता पर बल दिया गया।बैठक में उपजिलाधिकारी ने बताया कि अब पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा।बैठक में गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास को लेकर भी चर्चा परिचर्चा की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे सहित ग्राम पंचायत सचिव जेपी सिंह अमृतांशु सिंह हर्ष दीक्षित व प्रधान बराती लाल वर्मा भूपेंद्र वर्मा अशोक गुप्ता लल्लन सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

11 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

14 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

15 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

15 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

15 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

15 hours ago