Categories: Uncategorized

नवाचार के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एजेंडा बिन्दु नवाचार के अंतर्गत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन हुई।
बैठक में विभागवार बिन्दुवार योजनाओं के सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रगति की जानकारी ली गई। पशुपालन विभाग से संबंधित बिन्दु की समीक्षा में हरा चरी की खेती के साथ ही गोसदन मधवलियां में 5 हेक्टेयर खेत मे मक्का की खेती करने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी वीडीओ को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच स्वयं करें।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण व शहरी), एन आर एल एम , मनरेगा , कृषि विभाग, पंचायती राज आदि संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में बीएसए को निर्देशित किया कि सभी बीईओ को निर्देश जारी करें कि स्कूल के बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण करायें जिसमे आई टेस्टिंग, हीमोग्लोबिन के साथ ही हर तीसरे महीने में बच्चो को पेट के कीड़े की दवा अवश्य दी जाय।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, पीडी रामदरश चौधरी और संबंधित विभाग के अधिकारियों सहित वीडीओ,खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago