श्रीनगर में जोरदार धमाका: नौगाम थाने में विस्फोट से 8 की मौत, दिल्ली धमाके जैसा खौफनाक मंजर

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। श्रीनगर में शुक्रवार देर रात नौगाम थाने के भीतर हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। यह धमाका दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए घातक विस्फोट जैसा ही नजर आया। घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।

घायलों को उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान हादसे की आशंका

सूत्रों के मुताबिक विस्फोट उस समय हुआ जब फरीदाबाद में बरामद की गई विस्फोटक सामग्री का नमूना लिया जा रहा था। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक जानकारी में यह भी बताया गया है कि जब्त विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था।

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि नौगाम के साथ-साथ छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और कई वाहनों में आग लग गई।

दिल्ली हमले से कनेक्शन की जांच

धमाके का तरीका और प्रभाव दिल्ली विस्फोट से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। 10 नवंबर को लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी। दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

ये भी पढ़ें – EU कार्रवाई के बीच Google का बड़ा कदम: विज्ञापन सेवाओं में बदलाव, जुर्माने पर जताई असहमति

सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव की आशंका

सूत्रों ने खुलासा किया कि यह विस्फोट सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े विस्फोटकों से हो सकता है।

फरीदाबाद में जब्त किए गए 2900 किलो विस्फोटक में 358 किलो RDX शामिल था, जिसकी सैंपलिंग एफएसएल टीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एक दर्जी द्वारा की जा रही थी।

यह भी सामने आया है कि 360 किलो विस्फोटक सामग्री जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से जब्त कर नौगाम थाने में लाकर रखी थी। यह सामग्री डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से मिली थी, जो आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 8 गिरफ्तार लोगों में शामिल है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पूरा विस्फोटक थाने में ही संग्रहीत था या उसका हिस्सा किसी अन्य स्थान पर रखा गया था।

19 अक्टूबर को इसी थाने में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: दो दिनों तक बंधक बनाकर पिटाई, एक युवक की मौत — मकान मालिक गिरफ्तार

Karan Pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

18 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago