अश्लील पोस्ट डालना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज नगर पालिका क्षेत्र बरहज पुलिस चौकी के ठीक सामने रहने वाला अमित जायसवाल गुरुवार 5 सितंबर 2024 को सुबह साइबर टीम देवरिया के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल भाजपा पिछड़ा मोर्चा का पूर्व जिला महामंत्री एवं जिले के बड़े नेताओं के काफी नजदीक बताया जाता है। अमित जायसवाल फेसबुक पर रैबिट श्याम के नाम से फेक आईडी बनाकर, बरहज नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके परिवार सहित क्षेत्र के अनेक सम्भ्रांत व्यक्तियों के खिलाफ फेसबुक फेक आईडी से अश्लील पोस्ट डालता था एवं किसी के भी पोस्ट पर कमेंट में देश में आपस में भाईचारगी को खत्म करने की बात लिखता था, साथ ही किसी के भी फेसबुक पोस्ट पर समाज व देश में नफरत फैलाने वाला कमेंट किया करता था। साइबर टीम की गिरफ्त में आने के बाद उनके द्वारा एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा पूछताछ करने पर उसने उन पर राजनीतिक धौस जमाने का भी प्रयास किया। लेकिन साइबर टीम एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों के सामने उसकी उसकी हेकड़ी बंद हो गई।साइबर टीम ने उसके अश्लील पोस्ट एवं तमाम सबूतो को उसको दिखाया तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसके मोबाइल के आईपी एड्रेस से कई अन्य सुराग भी मिले । पुलिस तहकीकात कर रही हैं। जांच के क्रम में पुलिस ने अमित जायसवाल के मोबाइल से गैर महिलाओं से चैट अश्लील वीडियो एवं बहुत सारी आपत्तिजनक के सामग्रियों की भरमार मिली। अमित जायसवाल जो अपने शातिर दिमाग से फेसबुक पर फेक आईडी रैबिट श्याम के नाम से चलाता था, साइबर टीम द्वारा उससे उगलवाने के बाद बरहज पुलिस को सौंप दिया था। बरहज पुलिस ने आरोपी अमित जायसवाल को आईटी एक्ट की धारा 66 C व 45 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका में न्यायालय भेजा गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

14 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

15 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago