टप्पेबाज पुलिस बनकर पीड़ित से लूट ले गए सोने की चेन व अंगूठिया

अरुण जैन के साथ दिनदहाड़े हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
थाना लोहामंडी के तहत थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित अग्रवाल सेवा सदन के पास मार्ग पर विगत दिवस आवास विकास कॉलोनी निवासी अरुण कुमार जैन के साथ दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने पुलिस बनकर, डरा धमका कर उनके पहने हुए सोने के जेवरात उतरवाकर लूट कर ले गए। इस घटना की पुलिस जांच कर रही हैं।
पीड़ित अरुण कुमार जैन ने इस मामले में एक शिकायती पत्र थाना लोहामंडी में कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित अरुण कुमार जैन पुत्र डी एल जैन निवासी 6ई/123, आवास विकास कॉलोनी आगरा के अनुसार, वह काफी समय से मधुमेह के रोगी है और इंसुलिन पर निर्भर हैं।14 जुलाई 2023 को समय करीब 3:00 बजे एक शोक सभा में शामिल होने के लिए वह अग्रवाल सेवा सदन लोहा मंडी रोड पर आए थे। सभा के दौरान प्रार्थी को परेशानी होने पर समय करीब 4:00 बजे के लगभग, वह कुछ मीठा पेय पदार्थ लाने के लिए सेवा सदन के बाहर रोड पर जयपुर हाउस मार्ग की ओर चलने लगे सेवासदन से कुछ ही दूरी पर हेलमेट पहने एक व्यक्ति ने उन्हें टोका और कहा कि सामने दरोगा जी खड़े हैं, आपको आवाज दे रहे हैं। आप सुन ही नहीं रहे चलिए, पीड़ित सामने खड़े व्यक्ति के पास पहुंचा तो उसने पुलिस का कार्ड दिखाया और कहा कि इस क्षेत्र में लूट की घटनाएं हो रही है। आप इतना सोना पहन कर जा रहे हैं। इनको उतार कर तुरंत जेब में रखिए। पीड़ित ने घबराकर अपनी उंगलियों में से अंगूठियां उतार कर तुरंत जेब में रख लीं, जो संख्या में 5 थीं। फिर उसने कहा कि चैन भी उतारिए इस दौरान हेलमेट वाले व्यक्ति ने भी चैन खोलने में सहायता की और पीड़ित ने सारा सामान जेब में रख लिया। पीड़ित के अनुसार उन दोनों व्यक्तियों ने फिर उनसे कहा कि रुमाल निकालकर उसमें रख लीजिए। प्रार्थी ने रुमाल निकाल कर सारा सामान बांधना शुरू किया, तो हेलमेट वाले व्यक्ति ने कहा कि पहले रुमाल में रखकर पुड़िया बनाइए फिर सामान को रखिए,पीड़ित ने वैसा ही किया तो हेलमेट वाले व्यक्ति ने कागज की पुड़िया बदल दी और रुमाल में दूसरी पुड़िया रख दी। पीड़ित ने जेब में रख कर जब रुमाल को टटोला तो पीड़ित को पता चला कि जेब में रखे रुमाल में चैन और अंगूठी नहीं मिट्टी रखी हुई है। उसने तुरंत रुमाल निकालकर खोलकर देखा तो उसमें मिट्टी थी इतने में वह दोनों व्यक्ति सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर जाने लगे। शुगर कम होने के कारण पीड़ित को घबराहट हो रही थी। पसीना भी आ रहा था, फिर भी वह दौड़ कर उनकी मोटरसाइकिल पर पहुंचा, तब तक वह बाईक स्टार्ट कर भाग गए। पीड़ित के अनुसार घबराहट में वह मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख पाए। वह मोटरसाइकिल काले रंग की थी। पीड़ित के अनुसार सामान में पांच अंगूठी जिसमें एक पन्ना भी था व एक सोने की चैन मय पेंडल जो ओम का था वह लूट ले गए। पीड़ित अपने साथ हुई लूट से हक्का-बक्का रह गया। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं, एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

3 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

4 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

17 hours ago