Wednesday, February 4, 2026
Homeराजनीतिक खबरेजनसंख्या नियंत्रण कानून देश के विकास के लिए जरूरी: गिरिराज सिंह

जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के विकास के लिए जरूरी: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली (ए)। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान को देते ही वो फिर से चर्चा में आ गए है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित जनसंख्या नियंत्रण रैली के दौरान उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए ताकि देश का विकास तेजी से हो सके।
जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लिए जनसंख्या नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास संसाधन सीमित मात्रा में ही है। उन्होंने कहा कि अगर भारत तेजी से विकास करना चाहता है तो ये जरूरी है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए।
जनसंख्या नियंत्रण रैली के दौरान उन्होंने कहा कि देश में ये कानून नहीं बना तो देश में सामाजिक समरसता और एकता नहीं बचेगी। देश का विकास करने के लिए इस कानून का होना बेहद अहम है। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 1978 से पहले चीन की जीडीपी भारत से कम थी, मगर आज चीन भारत से विकसित है, क्योंकि यहां वन चाइल्ड पॉलिसी लागू है।
उन्होंने कहा कि चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते है। अगर हमारे देश की जनसंख्या ऐसे ही तीन गुणा तेजी से बढ़ती रही तो हमारे लिए चीन का मुकाबला करना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि ये एक महत्वपूर्ण विषय है। ये समझना बेहद जरूरी है कि हमारे पास संसाधन बेहद सीमित है। इनका उपयोग सही दिशा में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कानून को जनसंख्या बिल देश के सभी धर्म संप्रदायों के लोगों पर लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लाकर पूरे देश में समान रूप से इसे लागू करना चाहिए। जो भी इस कानून का पालन नहीं करेगा उसे सरकारी योजनाओं का लाभ ना देते हुए बेदखल करना चाहिए। ऐसे लोगों से वोटिंग का अधिकार भी सरकार को छिन लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments