चर्चित यूट्यूबर फंदे से लटकती मिली, पति पर हत्या का आरोप

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी चर्चित यूटूबर मालती चौहान गुरुवार की सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैl यूटूबर की मौत की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अगली कार्रवाई में लग गयी हैl
ज्ञातव्य है कि अल्प समय मे ही अपने रील के माध्यम से सोशल मीडिया पर विभिन्न प्लेटफार्म पर मालती चौहान चर्चित हो गयी थीI लेकिन गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सभी हैरत में हैं I गत दिनों सोशल मीडिया पर मालती चौहान का पति विष्णु राज से विवाद का वीडियो सामने आया थाI पति-पत्नी के इस
विवाद का अभी का पटाक्षेप भी नहीं हुआ था कि मालती की मौत हो गईI
लोगों का कहना है कि इसी बीच विष्णु ने अपनी पत्नी मालती की शादी अर्जुन नामक युवक से करा दी थीI यूटूबर मालती चौहान की मृत्यु की सूचना जंगल की आग की भांति हर ओर फैल और लोगों की भीड़ उसके घर जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाए हो रहीं हैंI
उधर मालती के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे हैंl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

15 seconds ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

3 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

15 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

15 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

16 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

16 hours ago