पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की मनाई गई जयन्ती

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर नगर के बेल्थरा मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। जिस में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ।ततपश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रदेश के विकास में उनके योगदान का चर्चा किया।साथ ही सभी ने मिलकर उनकी नीतियों को अपनाने का संकल्प लेते हुए पार्टी के मिशन 2024 को मिलकर सफल बनाने की बात दोहराई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि आज हम यहां पर सपा संस्थापक व संरक्षक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं।उन्होंने नेताजी के संघर्षों को याद करते हुए उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प दिलाया, उन्होंने कहा कि नेताजी ने आजीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश और प्रदेश की सत्ता में रहकर समाज सेवा का काम किया। छोटे से गांव सैफई से निकलकर 4 नवम्बर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना कर, उन्होंने कार्यकर्ताओं और अपने संघर्षों के बल पर पार्टी को देश की प्रमुख पार्टियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। नेताजी के नेतृत्व में चार बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में रहते हुए समाजवादी पार्टी ने प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया। गरीबों, मजलूमों और किसानों के लिए किए गए कार्यों के चलते उन्हें धरतीपुत्र कहा जाता है।कहा कि उनकी मृत्यु होने से राष्ट्रीय राजनीति में बहुत बड़ी क्षति हुई हैं।
अपने सम्बोधन में भीष्म यादव ने कहा कि नेताजी हमारे बीच नहीं हैं और उनके बिना भारी मन से कार्यकर्ता जयंती मना रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे नेताजी ने अपनी संघर्ष क्षमता के दम पर राजनीति के शिखर पुरुष की यात्रा तय की। उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे। नेताजी राजनीति के अजात शत्रु थे। गरीब, मजदूर, किसान और नवजवानों के हित के लिए आजीवन काम किया। जो भी नेताजी से मिला उनका मुरीद हो गया। रामजी यादव ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को राजमहल से मुक्त करा कर सड़कों व गांवों तक लाने का काम किया। डॉ मदन राय ने कहा कि नेताजी ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने यूपी की राजनीति की धारा बदल दी थी। समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, देवनारायण यादव, राजकुमार वर्मा, शिवाजी राय, ह्रदय नारायण यादव,सौमेन्द्र कुमार उर्फ फुंनु राय,जितेश कुमार वर्मा, गुरुजलाल राजभर,चंद्रमा यादव, खुर्शीद आलम,नंदू चौहान, बबलू सिंह, राजू यादव,दीपक गुप्ता, ओबैदुल्लाह अंसारी, विनोद राम, राकेश राय आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी यादव व संचालन वीरबहादुर वर्मा ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago