खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है गरीब परिवार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l रुपईडीहा ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर हुसैन बख्श का मजरा नरैनापुर गांव के बाहर नो मैस लैंड व मजार के निकट बसा भारतीय नागरिक रामेश्वर चौहान की इकलौती झोपड़ी भारी बरसात व पहाड़ी नालों के पानी के दबाव के कारण गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया थी। अब रामेश्वर चौहान के अंधे पिता वह बूढ़ी मां व चार बच्चों को लेकर आसमान तले रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। लेकिन सरकारी महकमा संबंधित ग्राम सभा सेक्रेट्री इस गरीब के आवास तक नहीं पहुंच पाया न तो किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिली है। इतना ही नहीं परिजनों के साथ साथ बेजुबान जानवर भी आसमान तले रहने के लिए मजबूर हैं। सरकार की घोषणा के बावजूद लेकिन सरकारी फरमान केवल कागजों तक ही रह गया है। लाभार्थियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जबकि समाचार पत्रों सोशल मीडिया के माध्यम से खबर को प्राथमिकता से किसके साथ प्रकाशित भी किया गया। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

बताते चलें कि रामेश्वर चौहान का झोपड़ी अब्दुल अब्दुल्लागंज जंगल के समीप बनी हुई थी। जंगली जानवरों का हमेशा डर बना रहता है छोटे-छोटे बच्चों के साथ राहत भय के साथ गुजारना पड़ता है। इनको कब मिलेगा सरकारी सुविधाओं का लाभ एक पहेली बन कर रह गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल मनीष वर्मा से जब बात की गई उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि आपदा सहायता राशि के लिए फार्म भर दिया गया है शीघ्र ही उनको सरकारी सहायता अनुदान राशि मिल जाएगा । इसी क्रम में बताते चलें कि ग्राम निविया के गुड्डू पुत्र दरगाही, शामली ,अमानत अली का मिट्टी का मकान गिर गया लेकिन सरकारी अतिवृष्टि अनुदान के लिए राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र का सर्वे नहीं किया । पीड़ितों से मुलाकात नहीं किया । इस संबंध में क्षेत्रीय बीडीसी सदस्य बाबू सिद्दीकी बताया संबंधित लेखपाल पीड़ितों के आवास का सर्वे नहीं किया और न तो अतिवृष्टि आपदा अनुदान के लिए कोई फार्म नहीं भरा? सरकारी कार्य केवल कागजों पर दौड़ रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

3 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

3 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

3 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago