डीएम द्वारा लिखित पुस्तक ‘काल प्रेरणा’ लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग मिथिलेश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l पुस्तकों से प्रेम हो तो दूरियाँ और दुश्वारियां मायने नहीं रखती। जनपद मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ब्लॉक बलहा के ग्राम पंचायत गुलरा के मजरा भज्जापुरवा निवासी मिथिलेश कुमार जायसवाल दोनों पैरों से दिव्यांग है। दिव्यांगता के बावजूद मिथिलेश समाज सेवा, साहित्य सृजन, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही गौरैया संरक्षण का कार्य बाखूबी कर रहे हैं। मिथिलेश के कार्याे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सन 2020 में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
रविवार को मिथिलेश जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा स्वरचित पुस्तक लेने के लिए कलेक्ट्रेट पहुँच गए। डीएम डॉ. चन्द्र ने दिव्यांग मिथिलेश का शिष्टाचार स्वागत कर कुशल क्षेम पूछा। भेंट के दौरान मिथिलेश द्वारा जिलाधिकारी द्वारा लिखित पुस्तक काल प्रेरणा को पढ़ने की इच्छा जताई। डीएम डॉ. चन्द्र ने मिथलेश को पुस्तक काल प्रेरणा के साथ बिस्क्टि का पैकेट भेंट किया। डीएम ने मिथिलेश द्वारा गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज भी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago