महाशिवरात्रि से पहले एसपी का कोपागंज गौरीशंकर मंदिर में औचक निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेटिंग के निर्देश, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद के कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और नगर पंचायत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा और स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सीसीटीवी और बैरिकेटिंग के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के गर्भगृह और बाहरी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित बैरिकेटिंग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी भीड़ प्रबंधन योजना तैयार कर उसे लागू करने का निर्देश दिया।

शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा

इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय, कस्बा इंचार्ज अनिकेत सिंह सहित पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।

ये भी पढ़े- डिजिटल दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की खुशबू

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago