पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, सुरक्षा व अपराध रोकथाम पर खास फोकस

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में गुरुवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पूरे जनपद में विशेष ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करना और अपराध की संभावनाओं को पहले ही रोकना था।

इस दौरान सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की। अभियान में चोरी की गाड़ियों, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग चालकों, महिलाओं व बच्चियों से छेड़खानी, तेज लाउडस्पीकर, अवैध असलहे और मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के नतीजे: 29 स्थानों पर चेकिंग,555 व्यक्तियों की तलाशी,288 वाहनों की जांच,3 वाहनों का चालान

पुलिस ने मौके पर छोटे विवादों को सुलझाया और लोगों को ‘मित्र पुलिस’ के रूप में भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा का एहसास बढ़ा है।

जनपदीय पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे अपराध पर अंकुश लगे और जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago