डीएम के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भारतीय तिरंगा हाथों में लेकर शामिल हुए।
आयोजन के दौरान जिलाधिकारी श्री कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तीसरे चरण (13 से 15 अगस्त 2025) के दौरान सभी नागरिक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत अभियान का उद्देश्य नागरिकों में तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना, देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण करना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनियां और अन्य जन-भागीदारी कार्यक्रमों के साथ 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रवीण शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

8 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

8 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

8 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

9 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

9 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago