Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मीयो ने लगाई चौपाल

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मीयो ने लगाई चौपाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है, जिससे महिलाएं आगे को बढ़ते हुए प्रदेश का नाम रौशन करें। ग्राम चक जाफरी स्थित ग्राम सचिव कार्यालय पर महिला सशक्तिकरण को लेकर एक चौपाल लगाई गई, चौपाल में स्थानीय कोतवाली की महिला कांस्टेबल निशा मिश्रा द्वारा उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए शासन द्वारा जारी किया गया पंपलेट बांटकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए, महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। महिला कांस्टेबल ने यह भी कहा कि आप लोग शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों को भी समझे जिससे आप आगे को बढ़ेंगे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजीव कुमार वर्मा समेत महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments