माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस – पंकज गुप्ता

नवागत थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नवागत थानाध्यक्ष भिटौली पंकज गुप्ता ने थाना परिसर में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव मांगा तथा क्षेत्र के आपराधिक मामलों की जानकारी भी ली l बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानों से कहा कि अपने गांव में छोटी घटनाओं और समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने का प्रयास करें। बैठक में आए हुए ग्राम प्रधानों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग आपसी मेल मिलाप से रहें साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी l अगर किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें पुलिस आप सभी की हर सम्भव मदद करेगी। अगर कोई व्यक्ति जान-बूझकर उपद्रव करता है तो उसके खिलाफ़ कार्रवाई भी किया जाएगा।
अतिरिक्त निरीक्षक सजनू यादव ने कहा कि यदि कोई अफवाह फैलाता है या उसकी गतिविधि संदिग्ध लग रही हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी l इस दौरान मोहम्मद अफसर सिद्दीकी , साबिर, मनोज फौजी, संतोष गुप्ता, शेष मुनि गौतम, मोहम्मद हुसैन, जान मोहम्मद सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

2 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

3 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

3 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

7 hours ago