Tuesday, October 28, 2025
HomeUncategorizedअन्य खबरेअमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला...

अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)10 अक्टूबर..सेवरही उपनगर में अमन शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। कस्बा चौकी इंचार्ज मंगेश मिश्र की अध्यक्षता में निकाले गए गए फ्लैग मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई।

👉किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को करें सूचित

फ्लैग मार्च उपनगर की विभिन्न सड़कों से होकर निकला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। कहा कि कुछेक अराजक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इस फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि अगर वह अमन, शांति सहित सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

👉अराजक तत्व व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश

चौकी इंचार्ज ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाजारों में किसी भी संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शहरवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर की सिक्योरिटी को पुख्ता करने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान कांस्टेबल अमरनाथ प्रजापति, रोशन त्रिपाठी, प्रवेश कुमार, सत्यप्रकाश, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहरहl

संवाददाता कुशीनगर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments