वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधरोपण कार्यक्रम में पेड़ लगाकर किया शुभारंभ
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार की सुबह शहरवासियों को हरी-भरी सौगात दी। उन्होंने सुभाष चौराहे से पुत्तुलाल चौराहे तक सड़क के दोनों किनारों पर आम, इमली, जामुन और अमलताश के पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि स्वच्छ हवा और शुद्ध ऑक्सीजन तभी संभव है जब हर नागरिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाए। नगर निगम शाहजहांपुर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री खन्ना ने आम का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “पौधे लगाने भर से काम पूरा नहीं होता, जब तक उनकी सुरक्षा और देखरेख न की जाए, हर एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिन सिनवार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, कार्यकारिणी समिति के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्या, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मंत्री के साथ मिलकर सड़क किनारे पौधे रोपे और संकल्प लिया कि इन पौधों को न केवल लगाया जाएगा बल्कि उनकी देखभाल भी की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और आमजन भी शामिल रहे। मंत्री ने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल को जिम्मेदारी समझकर निभाए।
शादी से पहले सिर्फ प्यार नहीं, इन 6 मुद्दों पर सहमति भी है जरूरी लेखक:…
11 सीटों के लिए सात जिलों में मतगणना जारी, बरेली-मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की…
AI निर्मित बिहार MLC चुनाव में पटना से छपरा तक बवाल! बांकीपुर में CCTV और…
इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…
एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…