दुष्कर्म आरोपी के घर पहुंची पुलिस, पिटवाई डुगडुगी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र बुबकापुर गाँव निवासी दुष्कर्म का आरोपी फरार चल रहा है। जिस पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके गाँव पहुंचकर मकान कुर्क करने की डुगडुगी पिटवाई। साथ ही पुलिस ने एनाउंस मेंट भी किया।
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुबकापुर निवासी जाबिर पुत्र इमामुद्दीन के विरुद्ध दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। लेकिन वह वर्षों से फरार चल रहा है। जिस पर न्यायालय ने घर कुर्की का आदेश दिया है। फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस घर डुगडुगी लेकर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने दुष्कर्मी के गाँव पहुंचकर डुगडुगी से मुनादी की। इस दौरान पुलिस ने सरेंडर न करने पर कुर्की कराने का ऐलान किया। सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि फखरपुर की पुलिस टीम ढोल, नगाड़े और लाउडस्पीकर लेकर काफी अर्से से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गांव में पहुंची। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर मुनादी करायी। गांव में ढोल नगाड़े की आवाज सुनकर गाँव के सभी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मी घोषणा करते नजर आए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago