छापा मारकर पुलिस ने नकली खोया बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

50 कुंतल से ज्यादा नकली केमिकल युक्त खोया किया बरामद

6 से ज्यादा लोगो को लिया हिरासत में कई नामी गिरामी दुकानों पर जानकारी मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुटी

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली त्यौहार पर आजमगढ़ समेत आसपास के क्षेत्र में लोगों को जहरीली मिठाई खिलाने के लिए तैयार हो रही हुए नकली खोया की बड़ी फैक्ट्री का आजमगढ़ पुलिस ने देर रात में भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंता, सीओ सिटी गौरव शर्मा समेत पुलिस फोर्स व अन्य अधिकारियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अईनिया में चल रही, इस फैक्टरी पर अचानक से धावा बोल दिया। फैक्ट्री में काम कर रहे छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जबकि कुछ मौका पाकर अंधेरे में भाग निकलने में सफल रहे। हालांकि पुलिस पकड़े हुए लोगों से पूछताछ में जुटी हुई हैं। इस फैक्ट्री का असली सरगना कौन था, और कितने पार्टनर इसमें थे, इसके अलावा कहां कहां यह खोया सप्लाई होता था, इसका बारीकी से जांच किया जा रहा हैं। पुलिस की कार्रवाई में 50 कुंतल से ज्यादा नकली खोया बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि खोए को बनाने में केमिकल और पेंट का प्रयोग बहुतायत में हो रहा था। फैक्ट्री में सोडियम फार्मेलहाइड, सल्फर ऑक्सीलेट, भारी मात्रा में पेंट भी बरामद हुआ है। इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है किआजमगढ़ शहर में कई स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि की जाएगी और जहां सप्लाई किया गया है वहां भी छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यहां पर बड़े पैमाने पर नकली खोया को तैयार किया जा रहा है। पुलिस सही मौके का इंतजार कर रही थी और जैसे ही सभी तैयारी पूरी हुई, पुलिस ने यहां पर बड़ी कार्यवाही कर खोया बनाने वाली नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया किअभी हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में और अन्य संबंधित लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

4 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

8 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago