बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जरवलरोड थाना क्षेत्र लखनऊ- बहराइच रोड स्थित संजय सेतु घाघरा नदी में छलांग लगाने एक युवती पहुंच गई। युवती की स्थिति देख चौकी के सिपाही भी पहुंच गए। सभी ने युवती को नदी में कूदने से बचाया। इसके बाद उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से परेशान युवती जान देने के लिए आई थी। जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ -बहराइच मार्ग पर संजय सेतु घाघराघाट पुल स्थित है। पुल पर मंगलवार को चार बजे एक युवती संदिग्ध अवस्था में दिखी। घाघराघाट चौकी पर तैनात कांस्टेबल नीरज राठौर, महिला पुलिसकर्मी पायल पांडेय, रंजना साहनी ने बालिका की हरकत देख पास पहुंच कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ शुरू की। युवती ने बताया कि वह परिवार में हुए विवाद से क्षुब्ध होकर नदी में कूदने आई थी, लेकिन पुलिस की सजगता से उसे बचा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया बहराइच ग्राम नौतना थाना राम गांव निवासी 19 वर्षीय नेहा पुत्री मैकूलाल परिवारिक तनाव से परेशान थी। जिसे नदी में कूदने से बचाते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है।
श्री राम कथा का सातवां विश्राम: भक्ति, भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत महायज्ञ सिकंदरपुर/बलिया…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव में वेलेंटाइन वीक के दौरान…
फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित Anuj Chaudhary ने बॉलीवुड अभिनेता…
देवरिया बरहज में मोहन सिंह सेतु निर्माण को लेकर पूर्व सांसद कनकलता सिंह की मांग,…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल व…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर…