ईरान छोड़ने की सलाह: भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी जारी

तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने स्पष्ट रूप से भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 7 अप्रैल 2026 की पूर्व एडवाइजरी के संदर्भ में और हाल की घटनाओं को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिक दूतावास के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित मार्गों से देश छोड़ दें। साथ ही बिना पूर्व परामर्श किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने से बचने की चेतावनी भी दी गई है।

इससे पहले दूतावास ने 48 घंटे तक घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी थी। नागरिकों को सैन्य ठिकानों, बिजली प्रतिष्ठानों और ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा गया था।

ये भी पढ़े – 221 पद, सिर्फ 87 डॉक्टर: बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्षविराम (सीजफायर) पर सहमति बनने की खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पाकिस्तान की पहल पर यह समझौता हुआ।

हालांकि, हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं, जिसके चलते भारतीय दूतावास ने एहतियात के तौर पर नागरिकों को जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं और सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़े – UP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

21 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago