क्षत्रविक्षित्र हालत में मिला शव
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मोतीपुर रेंज के हंसुलिया गांव निवासी एक महिला अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। शाम को जंगल से निकल कर आया बाघ महिला को खेत से खींच ले गया। इसके बाद बाघ ने महिला को निवाला बना लिया। देर रात को महिला का शव दूसरे के खेत में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हंसुलिया निवासी कैलाश के खेत में गेहूं लगी थी। कैलाश ने बताया कि खेत जंगल से सटा हुआ है। पत्नी रत्ती देवी (50) खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। तभी जंगल से बाघ निकलकर खेत में पहुंच गया। बाघ ने महिला को निवाला बना लिया। महिला का क्षत विक्षत शव वन रेंज के वैधी जंगल के पास मुसीर के खेत से बरामद हुआ। शरीर के कई हिस्से को बाघ खा गया था। बाघ के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई। पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह,वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य समेत अन्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के आश्रित को त्वरित सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिया जा रहा है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…