लड़की बेचने की आरोपी महिला के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सोनभद्र जनपद से आई पुलिस टीम ने तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी, एक महिला अपराधी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा जारी उक्त कुर्की आदेश लड़कियों को बहला कर भगाने व शादी के लिए बेचने के मामले में दर्ज मुकदमा में उक्त महिला के हाजिर न होने पर जारी किया गया है।शुक्रवार की सायं उक्त जनपद के ओबरा थाना से आए सब इंस्पेक्टर अंजनी उपाध्याय व सिपाही मनोज पटेल तुर्कपट्टी थाने के दीवान अरविंद कुमार सिंह व सिपाही तारकेश कुमार चौबे के साथ जमुआन टोला पहुंचे। नोटिस के तामिला के लिए उद्घोषणा की, गांव में मुनादी करवाई व अभियुक्ता पूजा यादव पत्नी शिवशंकर यादव के मौजूद न होने पर उसके घर के दृश्य स्थान पर नोटिस चस्पा किया। एसआइ ने बताया कि महिला के विरुद्ध युवतियों को बहलाफुसला कर शादी के लिए बेच देने के मामले में मुकदमा दर्ज है। जिसमें गैर जमानतीय वारंट जारी होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने पर फरार घोषित कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है, जिसके क्रम में नोटिस चस्पा किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago