Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस ने चलाया जन जागरुकता...

मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस ने चलाया जन जागरुकता अभियान

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं- बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के तहत पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला-बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला सम्बंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु चौपाल का आयोजन व वृहद स्तर पर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं-बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा, वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments