महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज में होने वाले आगामी महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों के मद्देनजर भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में मय फोर्स सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। महाकुंभ के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए निरन्तर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियो, वस्तुओ की सघन चेकिंग, वाहन चेकिंग किया गया। बॉर्डर से आने- जाने वाले पर्यटकों सहित अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी निगरानी, सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने साथ ही खुले बॉर्डर पर संदिग्धों के साथ सख्ती के भी कड़े निर्देश मिले है। भारत नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार और लक्ष्मीपुर खुर्द बॉर्डर के रास्ते आने वाले समस्त वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि होने वाले प्रयागराज महाकुंभ मेले में किसी प्रकार की घटना न हो नहीं पाए।
इस दौरान कोतवाली पुलिस योगेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी महेंद्र यादव, एसएसआई प्रणव कुमार ओझा, एसआई दिव्य प्रकाश मौर्य, अनुराग पांडेय, का0 अनूप कुमार, बलवंत, प्रमोद यादव, नंदलाल यादव, कवि कुमार मौजूद रहें।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…