Wednesday, February 18, 2026
Homeआजमगढ़मुखवीर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

मुखवीर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
दीदारगंज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल अनुप यादव, बैजनाथ सरोज के साथ कुशलगांव में मौजूद थे, कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम करुई मोड पर खड़ा है जो किसी व्यक्ति के आने का इन्तजार कर रहा है। उसके पास अवैध तमन्चा व कारतूस है। सूचना पर उपनिरीक्षक हमराह पुलिस बल के साथ करुई मोड़ के पास से एक व्यक्ति को पकड़ लिये। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए पुलिस द्वारा उसकी जामा तलाशी ली गयी तो, उस व्यक्ति ने अपना नाम राममिलन पुत्र स्व0 रमेश गौतम उम्र 40 वर्ष ग्राम दुवावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया तथा तलाशी में उसके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान पुलिस द्वारा न्यायालय में किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments