Wednesday, March 18, 2026
HomeNewsbeatअवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी...

अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई मंगलवार 20 जनवरी को चंदन नदी के किनारे की गई, जहां लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।

थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भरवलिया गांव के समीप मरचहवां बंधा के पास छापेमारी की। मौके पर नदी से अवैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा था। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल लोग फरार हो गए, जबकि मौके से भारी मशीनरी बरामद कर ली गई।

जब्त वाहनों का विवरण

पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन (नंबर: UP 56 FT 3427)
5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं जब्त ट्रैक्टरों में से तीन के पंजीकरण नंबर
UP 56 AD 8719, UP 56 AE 4047, UP 56 AK 2718
हैं, जबकि दो ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के पाए गए।

ये भी पढ़ें – India-Pakistan War Claim: ट्रंप बोले– मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, भारत ने फिर किया खारिज

विधिक कार्रवाई जारी

हल्का लेखपाल देवेंद्र पटेल की लिखित तहरीर और सुपुर्दगीनामा के आधार पर सभी जब्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

अवैध खनन पर सख्त संदेश

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, बृजेश पांडेय सहित पुलिस टीम शामिल रही।
थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म का तूफान, 48 घंटे में रिकॉर्ड प्री-सेल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments