देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।यह अभियान 04 जनवरी 2026 को प्रातः 05 बजे से 08 बजे तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर समाधान करना तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को सशक्त करना रहा। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर विधिविरुद्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।चेकिंग के दौरान चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी चलने वाले दोपहिया वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अवैध असलहा व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए भी सघन जांच की गई।जनपद के कुल 24 स्थानों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 470 व्यक्तियों एवं 233 वाहनों की जांच की, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 02 वाहनों का चालान किया गया।पुलिस से संवाद के दौरान नागरिकों ने अभियान की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के समय सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा
