पुलिस ने पकड़ा महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आर,ए ,के पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गोलीबार सांताक्रूझ से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से छिनी गई एक चेन बरामद की गयी व महिला को लौटा दी गयी है ।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव निंबालकर ने बताया कि दिनांक २७ जनवरी २०२४ शाम को तकरीबन 7 बजे डि.जी महाजनी पथ शिवडी से पैदल चलने वाली महिला के गले से सोने का चैन झपटकर भाग गया था व महिला ने आरएके पोलीस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, डी. जी महाजनी पथ से चैन स्नेचर ने गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया है। मामले की जांच गुन्हे प्रकटीकरण पथक सपोनि आण्णासाहेब गादेकर, सपोनि गोविंद खैरे की टीम को सौंपा गया था। गोविंद खैरे की टीम ने मामले की जांच के बाद अभिषेक प्रभाकर यादव को सांताक्रूझ गोलीबार रोड राममनोहर यादव चाल से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से छिनी गई सोने की चेन बरामद की और उक्त आरोपी द्वारा ऐसे और भी चैन स्नेचिंग किये गये काम की तलाश आरएके पुलिस कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायेगा। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ANTF और लार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क पर प्रहार

मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, लार पुलिस…

18 minutes ago

प्राथमिक विद्यालय रामपुरचित में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

26 minutes ago

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित, हंगामे में बिना भाषण आगे बढ़े पीएम मोदी; राज्यसभा में गरमाई सियासत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)संसद के निचले सदन लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के…

37 minutes ago

गंदी बस, नाराज यात्री और बाल श्रम: परिवहन निगम पर सवाल

मिठौरा में रोडवेज बस का औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के अधिकारी, यात्रियों को सड़क पर…

51 minutes ago

सीडीओ ओजस्वी राज का निर्देश: स्कूलों की व्यावसायिक शिक्षा लैब अब नहीं रहेंगी शोपीस

व्यावसायिक शिक्षा को नई धार: सीडीओ ओजस्वी राज के सख्त निर्देश, स्कूलों में लैब संचालन…

1 hour ago

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण

लंबित पत्रावलियों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago