
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर क्षेत्र में प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगने वाले अस्थाई बाजार से बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चौकी प्रभारी खुटेहना सुनील कुमार वर्मा ने बाजार पहुचने वाले बाइक चालकों के गाड़ियों की सुरक्षा के लिए अस्थाई स्टैंड बनाकर पुलिस की ड्यूटई लगाई है।
चौकी प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार पिछले 1 माह से प्रत्येक बृहस्पतिवार को बाइक चोरी की घटना से पुलिस प्रशासन के ऊपर उंगली उठ रही थी, जिस पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नया पहल अपनाया गया है।
बाजार से लेकर पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगाकर प्रसारण कर कड़े निर्देश दिए गए हैं, कि यदि बिना कागजात के संदिग्ध लोग दिखाई पड़े तो सूचना चौकी पर फौरन दें ,इसके लिए कांस्टेबल तेज प्रताप चौधरी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, शेख अशफाक आलम, शत्रुघन यादव, आदि लोगों की कड़ी निगरानी लगाई गई है, चौकी प्रभारी के इस नये पहल से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
More Stories
ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत
बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”
बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान