धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रार्थना सभा को कराया बंद

प्रार्थना सभा में शामिल महिलाओं ने थाने पहुंचकर पूजा-पाठ की दी सफाई, पुलिस ने सभी को समझा- बुझाकर भेजा घर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनियां के उत्तर टोला पर एक व्यक्ति के घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन चल रहा था। सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के बाद चल रहे सभा को तत्काल बंद करवा दिया।
पुलिस की इस कार्यवाही के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि हम सभी केवल पूजा-पाठ कर रही थीं। धर्म परिवर्तन का कोई प्रयास नहीं हो रहा था। इस पर पुलिस कर्मियों ने सभी महिलाओं को शांति और संयम से समझाते हुए सभी को हिदायत दिया कि भविष्य में इस तरह की सभाएं बड़ी संख्या में एकत्र होकर न की जाएं। पूजा-पाठ यदि करना हो तो वह अपने-अपने घरों में करें। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। वहां प्रार्थना सभा चल रहा था, जिसे तत्काल बंद कराया गया। बाद में दर्जनों की संख्या में महिलाएं थाने पहुंचीं, तो उन्हें समझाकर शांतिपूर्वक घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी और मामले पर नजर रखी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

34 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

47 minutes ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

1 hour ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

1 hour ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

1 hour ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

2 hours ago